सच्ची सेवा नाम का ब्लॉग सेफ सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है इसके अंतर्गत नयी सुचना को प्रकाशित किया जाता है संस्थान द्वारा किये जा रहे प्रयास एवं कुछ अमूल्य जानकारी प्रदान कि जाती है आप सभी से अनुरोध है कि आप इस तरह कि सुचना को हमें जरूर बताये आप द्वारा दी गयी सूचना आप के नाम से प्रकाशित कि जाएगी......... safesociety1@gmail.com साथी गोरखपुर द्वारा जनहित में जारी
लोकप्रिय पोस्ट
गुरुवार, 6 जनवरी 2011
एरे-गेरे राजनीती की दुकान सजाये बैठे है...........
एरे-गेरे राजनीती की दुकान सजाये बैठे है, जिसको देखो जहाँ-तहाँ पर जाम लगाये बैठे है.
आरक्षण के मुद्दे पर बंधक बन गया राजस्थान, आना-जाना दूभर हो गया आमजन हुआ परेशान,
रेल-पटरियों पर देखो गुर्जेर टेंट गढाए बैठे है, जिसको देखो जहाँ-तहाँ ..................
कॉलेज... में गुट बने हुए है ऐसी पढाई होती है, जब देखो लात और घूंसे बिन बात लड़ाई होती है,
अपना प्रभाव जमाने हेतु हड़ताल कराए बैठे है, जिसको देखो जहाँ-तहाँ...............
आयकर की रेड पड़े तो व्यापारी कर दे हड़ताल, मिलावट के सेम्पल लेना बन गया अब जी का जंजाल,
कही पे पुतले और कही पे टायर जलाये बैठे है, जिसको देखो जहाँ-तहाँ पर जाम लगाये बैठे है.
विश्व वैभव शर्मा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

good creation...
जवाब देंहटाएं